जालंधर में बड़ी वारदात टली: CIA स्टाफ ने दो हथियारबंद आरोपी किए गिरफ्तार, विदेशी कनेक्शन और जोगा फोलड़ीवाल गैंग से जुड़े तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। कमिश्नरेट जालंधर की CIA स्टाफ टीम ने सतर्कता दिखाते हुए एक संभावित बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से .32 बोर के 2 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धन्नप्रीत कौर (IPS) के दिशा-निर्देशों में CIA स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम द्वारा की गई।

DAV कॉलेज फ्लाईओवर के नीचे पकड़े गए आरोपी

17 मार्च 2026 को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने DAV कॉलेज फ्लाईओवर, कबीर नगर के पास दो युवकों को संदिग्ध हालत में काबू किया।

गिरफ्तार आरोपी:हरप्रीत लाल उर्फ हैप्पी, निवासी फोलड़ीवालसाजन गिल उर्फ गब्बर, निवासी खांबड़ा कॉलोनीदोनों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1 में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-B)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में अहम खुलासे

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने हथियार सप्लाई और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने की बात कबूली है। पुलिस को शक है कि इनके तार एक संगठित गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश