जालंधर में CM भगवंत मान: 1746 युवाओं नियुक्त पत्र सौंपे, बोले– लॉ एंड ऑर्डर संभालना अब आपकी जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के पीएपी परिसर में पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1746 नवनियुक्त युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि पंजाब में गैंगवार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है और इसे रोकना अब नए भर्ती जवानों की अहम जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया से कैश और सिफारिश की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी है और अब केवल योग्यता के आधार पर ही नौकरियां दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार अब तक 63 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। उन्होंने कहा कि वे पीएपी में पहले एक कलाकार के रूप में आते रहे हैं और अब गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते हुए पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।

सीएम भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को लोहड़ी की बधाई देते हुए इसे अपनी ओर से खास तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि नौकरी की तैयारी के दौरान जिन लोगों ने ताने मारे होंगे, आज वही लोग बधाई देने आ रहे होंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है, जिसकी 532 किलोमीटर लंबी सीमा है। ड्रोन के जरिए नशा तस्करी रोकना और प्रदेश की सुरक्षा संभालना अब प्रशिक्षित जवानों की जिम्मेदारी होगी।

इसके साथ ही सीएम ने सड़क सुरक्षा फोर्स, साइबर क्राइम से निपटने और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश