नशे ने बुझा दिया घर का चिराग: 25 साल के युवक की संदिग्ध मौत, जालंधर वेस्ट के भार्गवों कैंप में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने सरकार को घेरा, बोले- नशा खत्म करने में नाकाम रहे

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर वेस्ट के भार्गवों कैंप इलाके में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की मौत का कारण चिट्टे (हेरोइन) की ओवरडोज बताया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने थाना भार्गवों कैंप पहुंचकर नशा खिलाफ जमकर रोष ।

मृतक युवक की पहचान मिथुन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मिथुन घर से बाहर गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिथुन की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों ने बताया कि मिथुन पहले भी नशे की लत की चपेट में आ चुका था और उसका इलाज चल रहा था। परिवार की ओर से उसे लगातार समझाने और नशे से दूर रखने के प्रयास किए गए, लेकिन इलाके में नशे की आसान उपलब्धता उसकी जान पर भारी पड़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन थाना भार्गवों कैंप पहुंचे और आरोप लगाया कि इलाके में खुलेआम चिट्टा बिक रहा है, बावजूद इसके नशा तस्करों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने ठोस कदम उठाए होते, तो आज उनका बेटा जिंदा होता।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक और बीजेपी नेता शीतल अंगुराल ने कहा कि सरकार नशे को रोकने में लगातार विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज फिर नशे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया है, जो बेहद दुखद है

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश