जालंधर हाइट्स में 14 वर्षीय छात्रा की मौत पर गहराया रहस्य: सुसाइड नोट, रिजल्ट और चोटों ने खड़े किए कई सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की 9वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा भूमिका की संदिग्ध मौत ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे जालंधर हाइट्स सोसाइटी के F-ब्लॉक के पास वह गंभीर हालत में गिरी मिली। उसे पिम्स मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामला आत्महत्या या किसी साजिश का है—इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। स्कूल ग्राउंड में भूमिका की टेनिस किट मिली, जिसमें से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ। परिजनों का दावा है कि नोट में लिखा है—“मम्मा, मैं दो पेपर में फेल हूं।”

परिवार का सवाल है कि रिजल्ट से पहले उसे फेल होने की जानकारी किसने दी? साथ ही यह भी संदेह जताया जा रहा है कि कहीं नोट दबाव में तो नहीं लिखवाया गया।

परिजनों ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। बच्ची स्कूटी चलाना नहीं जानती थी, फिर वह 3-4 किलोमीटर दूर जालंधर हाइट्स कैसे पहुंची? 6वीं मंजिल से छलांग लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन किसी ने घटना को देखा क्यों नहीं?

मोबाइल फोन भी सुरक्षित मिला और शरीर पर पैरों में दो गहरे घाव के अलावा अन्य चोटों के स्पष्ट निशान नहीं मिले। घटना के बाद स्कूल के बाहर देर रात तक हंगामा हुआ।

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर सीसीटीवी फुटेज न देने और जानकारी छुपाने के आरोप लगाए। पुलिस की मौजूदगी में स्कूल का गेट खुलवाया गया। टेनिस कोर्ट के एंट्री रजिस्टर में भूमिका को उस दिन “प्रेजेंट” दर्ज किया गया था, जिससे मामला और उलझ गया है।

फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। डॉक्टरों का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश