डेली टीवी, मुंबई। बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की हो रही है, जिन्हें पहली बार सीनियर टीम में मौका मिला है।

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है। वहीं टीम में संजू सैमसन, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। भारत 26 जून से आयरलैंड और 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा।










