पंजाब हॉटमेल, नई दिल्ली। राजधानी में उस वक्त राजनीति गरमा गई जब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया। उन्होंने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ कहा कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य संविधान के प्रावधानों के तहत भारतीय जनता पार्टी में विलय का फैसला कर चुके हैं।

इस दावे के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि अभी तक इस संबंध में आम आदमी पार्टी या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह दावा वास्तविक राजनीतिक कदम में बदलता है या सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहता है।










