डेली टीवी, जालंधर। नकोदर पुलिस ने विदेश में बैठे गैंग के नाम पर दी जा रही धमकियों से जुड़े जबरन वसूली और फायरिंग की साजिश को विफल कर दिया। खुफिया सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता मनीष बख्शी @ मन्नू, बख्शी ट्रैवल कंपनी और बी.बी. स्कूल ऑफ IELTS के संचालक हैं। 11.11.2025 को उन्हें विदेशी नंबरों से कॉल आए, जिनमें कॉलर्स ने खुद को गैंग से जुड़ा बताते हुए ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगी।
इस पर थाना सिटी नकोदर में FIR नंबर 137 (14.11.2025) BNS की धारा 308(5) और 352(3) के तहत दर्ज हुई। बाद में 16/17 जनवरी 2026 की रात ऑफिस के बाहर फायरिंग की धमकी और घटना के बाद FIR नंबर 13 (18.01.2026) धारा 308(5), 351(2), 125, 61(2), 3(5) BNS व आर्म्स एक्ट 25/27 के तहत दर्ज की गई।

SSP जालंधर ग्रामीण के निर्देश पर DSP, CIA और SHO सिटी नकोदर सहित टीमों ने AGTF के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। नूरमहल रोड के पास नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार संदिग्धों ने पुलिस पर गोली चलाई।

जवाबी कार्रवाई में अंकित कुमार @ अंकित को गोली लगी, जबकि हरिंदर गुप्ता @ हरिंदर घायल हुआ। दोनों को काबू कर अस्पताल पहुंचाया गया।
आरोपियों के पास से .30 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। दोनों पहले से दर्ज मामलों में नामजद थे और शिकायतकर्ता को निशाना बनाने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार, आगे की जांच जारी है।










