मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर–फगवाड़ा दौरे पर: लोक मिलनी में सुनेंगे जनता की समस्याएं, स्टार्टअप पंजाब में लेंगे भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर/फगवाड़ा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जालंधर और फगवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। दौरे की शुरुआत वह जालंधर में लोक मिलनी से करेंगे, जहां आम लोगों से सीधे संवाद कर मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा पहुंचेंगे, जहां आयोजित “स्टार्टअप पंजाब” कार्यक्रम में शिरकत कर युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करेंगे।

इस दौरान सरकार की उद्यमिता से जुड़ी नीतियों और युवाओं के लिए नए अवसरों पर भी चर्चा होने की संभावना है। यह दौरा मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनता से सीधा संवाद और युवा-केंद्रित विकास नीति को दर्शाता है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश