डेली टीवी, अमृतसर। Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee (एसजीपीसी) की ओर से विसाखी और खालसा साजना दिवस के पावन अवसर पर 1763 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए अमृतसर से रवाना हुआ।

“जो बोले सो निहाल” के गगनभेदी जयकारों के बीच रवाना हुए इस जत्थे में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।जानकारी के अनुसार देशभर से करीब 2800 सिख श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
दस दिवसीय यात्रा के दौरान श्रद्धालु Gurdwara Nankana Sahib, Gurdwara Panja Sahib, Gurdwara Dera Sahib, Gurdwara Darbar Sahib Kartarpur और Gurdwara Sacha Sauda सहित विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे।
एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि संगत की अरदासों से यह पावन अवसर प्राप्त होता है। वहीं, जत्थे के टीम लीडर सुरजीत सिंह तुगलवाला ने विश्वास जताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी।
इस मौके पर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को पूरी तरह खोलने की मांग भी दोहराई गई, ताकि अधिक से अधिक संगत दर्शन कर सके।










