डेली टीवी, नई दिल्ली। रिकॉर्ड 4.20 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने वाली चांदी अब गिरकर 2.30 लाख रुपए प्रति किलो के करीब आ गई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय दबाव और कमजोर निवेशक धारणा के चलते कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
वहीं, सोना भी नरम पड़ा है। 24 कैरेट सोना 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। निवेशकों की नजर अब बाजार की अगली चाल पर टिकी हुई है।










