डेली टीवी, चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है और चार घायल हैं जिन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हो चुकी है। मामले की पुष्टि एसपी विजय सकलानी ने की है। सभी मरने वाले गुजरात के पर्यटक बताए जा रहे हैं।










