तड़के मॉडल टाउन में पुलिस का एक्शन: चर्चित स्कूल मालिक हिरासत में, धोखाधड़ी केस से जुड़ा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। फाजिल्का पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में छापेमारी कर एक नामी स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम उन्हें गाड़ी में बैठाकर फाजिल्का ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, स्कूल मालिक के खिलाफ जलालाबाद में धोखाधड़ी से संबंधित एक एफआईआर दर्ज है। उसी मामले में कार्रवाई करते हुए फाजिल्का पुलिस ने यह रेड की। बताया जा रहा है कि छापेमारी से पहले जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को भी इसकी औपचारिक सूचना दी गई थी, ताकि कार्रवाई में किसी तरह की बाधा न आए।

हालांकि, ठगी का पूरा मामला क्या है, कितनी रकम का विवाद है और किन परिस्थितियों में एफआईआर दर्ज हुई — इन सभी पहलुओं पर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत खुलासा किया जा सकता है।

गौरतलब है कि संबंधित स्कूल का विज्ञापन अक्सर रेडियो पर प्रसारित होता रहता है, जिसमें “पढ़ेंगे, लिखेंगे, मिलकर नई कहानी, हम हिंदुस्तानी” जैसे स्लोगन सुनाई देते हैं। कार्रवाई के बाद शिक्षा जगत और शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश