डेली टीवी, पटियाला। पटियाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अत्याधुनिक सेल्फ-लोडिंग हथियार बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी Bihar से हथियार मंगवाकर Punjab में आपराधिक गतिविधियों के लिए सप्लाई कर रहे थे। मामले में गैंग रंजिश का एंगल भी सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।










