जालंधर। गामा फिटनेस जिम से घर लौट रही एक युवती को रास्ते में 3-4 नशे में धुत युवकों ने घेरकर छेड़छाड़ की। धक्का-मुक्की में युवती सड़क किनारे गिर गई, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य फरार हो गए। युवती का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।










