जालंधर में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; पुलिस अलर्ट पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से दहशत का माहौल बन गया। सोमवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल खुलते ही ई-मेल के जरिए डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एमजीएन स्कूल को निशाना बनाते हुए धमकी भेजी गई।

ई-मेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया— “अपने बच्चों को बचाओ…”— जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की गई। एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन पुलिस साइबर सेल ई-मेल की जांच में जुटी हुई है। धमकी भरे संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भी चुनौती दी गई है।

साथ ही 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने की चेतावनी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई है, हालांकि बच्चों को नुकसान न पहुंचाने का दावा भी किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जालंधर के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश