जालंधर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्टल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना पतारा क्षेत्र में लगाए गए नाके के दौरान सूरज कुमार उर्फ लाडी को काबू कर उसके पास से 5 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार था और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा से सस्ते दामों पर हथियार लाकर जालंधर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश