डेली टीवी, जालंधर। जालंधर से एक दुखद समाचार सामने आया है। Anil Chopra का निधन हो गया है। वे St. Soldier School एवं PPR Group के चेयरमैन थे और शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

परिवार के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में किया जाएगा। उनके बड़े बेटे राजन चोपड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद समाचार की पुष्टि की।
उनके निधन से शिक्षा जगत और शहर में शोक की लहर है।










