18 महीने बाद टावर से उतरे गुरजीत सिंह खालसा, सत्कार एक्ट 2026 के बाद खत्म धर्म युद्ध मोर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, समाना। पंजाब में लंबे समय से जारी धर्म युद्ध मोर्चा आखिरकार समाप्त हो गया है। जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026 लागू होने के बाद 18 महीनों से टावर पर डटे गुरजीत सिंह खालसा को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। वे करीब 400 फीट ऊंचे टावर पर बैठकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे।

गुरजीत सिंह खालसा को नीचे उतारने के लिए जिला प्रशासन, Punjab Police और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। सफल रेस्क्यू के बाद उन्होंने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी मुख्य मांग पूरी हो चुकी है, इसलिए अब मोर्चा समाप्त किया जा रहा है।

यह घटनाक्रम राज्य में लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन के शांतिपूर्ण अंत के रूप में देखा जा रहा है, जिसे सरकार के नए कानून ने निर्णायक मोड़ दिया।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश