दिन-दहाड़े गोलियों की गूंज: गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की हत्या से दहला कपूरथला, केस में था अंतिम गवाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर/कपूरथला। कपूरथला में गैंगवार की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी।

घटना उस समय हुई जब गोपी अपनी कार में बैठा था और हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह सीट पर ही दम तोड़ गया।

गोपी को सुक्खा काहलवां मर्डर केस का अहम गवाह माना जा रहा था, जिसने अब तक अपने बयान से पीछे हटने से इनकार किया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ गैंगस्टरों द्वारा इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा भी सामने आया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और एक बार फिर पंजाब में गैंगवार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश