डेली टीवी, नई दिल्ली। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में ₹993 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद New Delhi में इसकी कीमत ₹3071.50 पहुंच गई है।

हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG, पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। Indian Oil Corporation के अनुसार यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कमर्शियल उपयोग तक सीमित है।










