डेली टीवी, जालंधर। विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब सरकार ने दोबारा सुरक्षा प्रदान कर दी है। उन्हें चार गनमैन दिए गए हैं और उनका बंद दफ्तर भी फिर से खोला जा रहा है। अब वे हलके में सक्रिय होकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

पहले एफआईआर के बाद उनकी गतिविधियां सीमित हो गई थीं, लेकिन अब उनकी वापसी से सियासी हलचल तेज हो गई है।










