डेली टीवी, जालंधर। जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 पारित होने के बाद पंजाब भर में निकाली जा रही ‘शुक्राना यात्रा’ को जालंधर सेंट्रल में भारी जनसमर्थन मिला। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां पूरा माहौल आस्था, भाईचारे और उत्साह से भर गया।

कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान और पवित्रता की रक्षा के लिए पंजाब सरकार द्वारा लाए गए कानून का समर्थन किया।

नितिन कोहली ने CM मान को किया सम्मानित
इस दौरान जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को श्री दरबार साहिब जी की पावन तस्वीर, कृपाण और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान पंजाब की धार्मिक आस्था और सिख परंपराओं के प्रति गहरे सम्मान का प्रतीक बना।
CM मान का BJP पर हमला
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमृतसर और जालंधर में हाल ही में हुए धमाके “BJP की एंट्री के संकेत” हैं। साथ ही उन्होंने बेअदबी के खिलाफ और सख्त कानून लागू करने की बात दोहराई।
CM मान ने कहा कि जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत बेअदबी के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
भाईचारे और एकता का संदेश
नितिन कोहली ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ‘शुक्राना यात्रा’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब की एकता, आस्था और गुरुओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शांति, सौहार्द और धार्मिक भावनाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जालंधर सेंट्रल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पंजाब हमेशा से शांति, भाईचारे और गुरुओं की शिक्षाओं के साथ खड़ा रहा है।
जालंधर सेंट्रल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पंजाब हमेशा से शांति, सौहार्द, आपसी सत्कार और गुरुओं की शिक्षाओं के पक्ष में खड़ा रहा है, और राज्य के लोग आने वाले वर्षों में भी इस परंपरा को पूरी मज़बूती और एकता के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।इस कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख हस्तियों में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जालंधर के मेयर विनीत धीर, जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन, ज़िला अध्यक्ष अमृतपाल सिंह और काकू आहलूवालिया, हलक़ा इंचार्ज राजविंदर कौर शामिल थे; इनके साथ-साथ मोहल्ले के सभी निवासियों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अन्य प्रतिभागियों में लगनदीप सिंह, त्रिलोक सरन, परवीन पहलवान, अमरदीप कीनू, विक्की तुलसी, बलबीर बिट्टू, परमजीत कौर, शिवम शर्मा, राजेश बाबर, मनमोहन सिंह राजू, जसविंदर सिंह बिल्ला, लव रॉबिन, हरपाल मिंटू, कार्तिक सहोता, नरेश शर्मा, अजय चोपड़ा, विजय वासन, निखिल अरोड़ा, गुरप्रीत कौर, जतिन गुलाटी, जसमीत सिंह, मनीष शर्मा, मंजीत रावत, अरुण सैनी, राजीव गिल, अशोक सभरवाल, संजीव त्रेहान शामिल थे। परवीन पब्बी, समीर मारवाहा, एमबी बाली, सुभाष शर्मा, करण नारंग, रमणीक रंधावा, मंगल सिंह, अब्दुल बारी सुलेमानी, गुरविंदर सिंह, तरणदीप सिंह और संजीव भगत।










