डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गदाईपुर इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यह कार्रवाई उप आयुक्त (आबकारी) एस.के. गर्ग के निर्देशों और सहायक कमिश्नर (आबकारी) नवजीत सिंह की निगरानी में की गई।

आबकारी अधिकारी जसप्रीत सिंह और इंस्पेक्टर सुमंत माही की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महिताब मोहम्मद की दुकान पर रेड की। छापेमारी के दौरान पंजाब किंग के 120 पऊए, 100 अद्धिए और पंजाब क्लब व्हिस्की की 12 बोतलें बरामद हुईं। कुल मिलाकर करीब 8 पेटियां अवैध शराब जब्त की गई।
हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 0133 दिनांक 06-05-2026 दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है।आबकारी विभाग ने साफ किया है कि पंजाब में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।










