डेली टीवी, चंडीगढ़: पंजाब में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 26 मई को मतदान होगा, जबकि 29 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू कर दी गई है। नामांकन 13 से 16 मई तक भरे जाएंगे और 19 मई को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे।










