Gold-Silver पर बड़ा झटका: सरकार ने Import Duty 6% से बढ़ाकर 15% की, महंगा होगा सोना-चांदी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, नई दिल्ली। सोना और चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने Gold और Silver पर आयात शुल्क (Import Duty) को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है।

सरकार का कहना है कि यह फैसला विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) पर बढ़ते दबाव को कम करने, व्यापार घाटा नियंत्रित करने और भारतीय रुपए को मजबूती देने के लिए लिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% AIDC सेस लगाया गया है, जिससे सोना-चांदी का इंपोर्ट महंगा हो जाएगा। इसका सीधा असर घरेलू बाजार में कीमतों पर पड़ेगा और ज्वेलरी खरीदना आम लोगों के लिए और महंगा हो सकता है।

यह फैसला प्रधानमंत्री Narendra Modi की उस अपील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने की सलाह दी थी। सरकार का मानना है कि इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और आयात पर निर्भरता कम होगी।

हालांकि, ज्वेलरी इंडस्ट्री ने चेतावनी दी है कि ज्यादा टैक्स बढ़ने से सोने-चांदी की तस्करी दोबारा बढ़ सकती है। इंडस्ट्री विशेषज्ञों का कहना है कि पहले से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दामों के बीच यह फैसला मांग पर बड़ा असर डाल सकता है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश