डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के पॉश इलाके छोटी बारादरी में देर रात कुछ युवकों ने गाड़ी से पहुंचकर कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग हवा में की गई या किसी को निशाना बनाकर।










