डेली टीवी, कोटा/नई दिल्ली। Rajdhani Express के एसी कोच में अल सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा Kota Rail Division में विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिचा स्टेशन के बीच हुआ, जहां थर्ड एसी और एसएलआर कोच आग की चपेट में आ गए।

रेलवे ने तुरंत यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और बिजली सप्लाई बंद कर राहत कार्य शुरू किया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।










