डेली टीवी, चंडीगढ़/कनाडा। कनाडा में 5 पंजाबी युवकों ने एक कारोबारी से फिरौती वसूलने के लिए उसके दोस्त का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर कारोबारी को घर से बाहर बुलाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मास्टरमाइंड गगनदीप सिंह अब भी फरार है। पुलिस ने उसका वांटेड पोस्टर जारी कर तलाश शुरू कर दी है।










