CBSE छात्रों को बड़ी राहत, री-इवैल्यूएशन फीस में भारी कटौती, विरोध का असर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, न ई दिल्ली। CBSE ने छात्रों के विरोध के बाद 12वीं के पुनर्मूल्यांकन और वेरिफिकेशन फीस में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। अब छात्रों को उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए 700 रुपए की बजाय केवल 100 रुपए देने होंगे।

वहीं अंकों के सत्यापन की फीस 500 से घटाकर 100 रुपए कर दी गई है, जबकि प्रति सवाल री-इवैल्यूएशन फीस अब सिर्फ 25 रुपए होगी।

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यदि पुनर्मूल्यांकन में छात्र का एक अंक भी बढ़ता है, तो जमा की गई पूरी फीस वापस कर दी जाएगी। छात्र 19 से 22 मई तक स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकेंगे और 26 से 29 मई के बीच री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर पाएंगे।

CBSE के इस फैसले को छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, खासकर उन छात्रों के लिए जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश