डेली टीवी, नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को ईंधन के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल महंगे हुए हैं।

नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं Mumbai, Kolkata और Chennai समेत कई बड़े शहरों में भी ईंधन के दाम बढ़े हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता की परेशानी बढ़ती जा रही है।










