डेली टीवी, जालंधर। जालंधर के बस्ती पीर दाद रोड इलाके में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंगों की बेअदबी की घटना सामने आने के बाद भारी तनाव फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही सिख जत्थेबंदियां और संगत बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।


नाराज संगत ने पहले बस्ती बाबा खेल पुल पर चक्का जाम किया, फिर देर रात कपूरथला चौक पर धरना शुरू कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी Atish Bhatia भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










