डेली टीवी, लुधियाना। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़े भ्रष्टाचार मामले में PSPCL के पूर्व CMD K.D. चौधरी, पूर्व XEN संजीव प्रभाकर और कॉलोनाइज़र अमित गर्ग को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि 66 KV बसंत एवेन्यू सबस्टेशन की स्थापना में नियमों की अनदेखी कर कॉलोनाइज़र को फायदा पहुंचाया गया।
जांच में सामने आया कि सबस्टेशन खेतों के बीच बिना पक्की सड़क के बनाया गया, जबकि कई जरूरी तकनीकी कमियों को नजरअंदाज किया गया। फिलहाल विजिलेंस टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।










