डेली टीवी, चंडीगढ़। ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड में व्यापारियों को धमकाकर फिरौती मांगने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय पंजाबी युवक गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर फायरिंग, आगजनी और धमकी देने समेत 12 गंभीर मामले दर्ज हैं।
17 दिसंबर को एक बिजनेस प्रतिष्ठान पर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने हाईवे-1 पर नाकाबंदी कर आरोपी की कार को घेर लिया। खुद को घिरा देख गुरसेवक सिंह ने मौके पर ही सरेंडर कर दिया। कोर्ट 22 मई को सजा सुनाएगा।










