जालंधर में देर रात सड़क पर हंगामा! सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान और राहगीर में विवाद, मारपीट का VIDEO आया सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। शहर के बेरका मिल्क प्लांट चौक में वीरवार देर रात कार निकालने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद में सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान और उनके साथियों का एक राहगीर तथा उसके बेटे के साथ झगड़ा हो गया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पीड़ित सतिंदर पाल, निवासी कालिया कॉलोनी, ने आरोप लगाया कि वह अपनी कार से बेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रहे थे और उन्होंने इंडिकेटर भी दिया हुआ था।

इसी दौरान सामने एक कार आकर रुक गई। कार में सवार 4-5 युवकों ने रास्ते को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। जब उन्होंने अपने बेटे को मौके पर बुलाया तो उसके साथ भी हाथापाई की गई।

सतिंदर पाल का आरोप है कि हमले के दौरान कुछ लोगों के हाथों में तेजधार हथियार भी थे। उन्होंने घटना की वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। घायल पिता-पुत्र बाद में इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि संबंधित कार सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान की थी।

पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीसीआर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद के बाद संबंधित लोग वाहन में बैठकर वहां से चले गए।

वहीं दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने कोई बयान देने से इनकार कर दिया।मामले की सूचना मिलते ही थाना एक के एसएचओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम पर दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी, जिसमें दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश