मेहतपुर मुठभेड़ मामला: एसएसपी बोले- पुलिस पर हमला किया, बचाव में पैरों पर चलाई गोली; लवप्रीत उर्फ लब्बा समेत 7 पर केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। मेहतपुर में पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हुए लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा की मौत के बाद जालंधर ग्रामीण पुलिस ने पूरा घटनाक्रम सार्वजनिक किया है। पुलिस के अनुसार, वांछित आरोपी को पकड़ने गई टीम पर परिजनों और अन्य लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई हुई, एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी गई और सरकारी हथियार छीनने की कोशिश भी की गई।

पुलिस का दावा है कि भीड़ में से किसी ने गोली चलाई, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में लवप्रीत घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में लवप्रीत, उसकी मां कुलदीप कौर, बहन गगनदीप कौर और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूरे मामले की जांच की निगरानी आईपीएस अधिकारी विनीत अहलावत को सौंपी गई है। वहीं घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश