डेली टीवी, जालंधर: थाना-5 क्षेत्र में कथित तौर पर गोमांस से भरा एक ट्रक पकड़े जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामले में जालंधर वेस्ट के एक हिंदू नेता का नाम भी सामने आने की चर्चा है, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सूत्रों के अनुसार, उक्त व्यक्ति लंबे समय से इस कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।










