डेली टीवी, जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह जालंधर के न्यू जवाहर नगर स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के घर छापेमारी की। टीम ने घर पहुंचकर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पंजाब के अन्य शहरों में भी एक साथ कार्रवाई की गई है।

हालांकि, ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों से घबराने की बजाय शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है।
वहीं मानसा में NIA ने भी एक युवक के ठिकाने पर रेड की है, जिसके पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से संपर्क होने का शक जताया जा रहा है।










