AAP सरपंच हत्याकांड में खुलासा: अमृतसर केस में 7 गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ से पकड़े गए शूटर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस हत्याकांड में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तारियां छत्तीसगढ़ के रायपुर, मोहाली और तरनतारन से की गई हैं।डीजीपी के अनुसार, रायपुर से गिरफ्तार सुखराज सिंह (निवासी तरनतारन) और कर्मजीत सिंह (निवासी गुरदासपुर) ने ही सरपंच को गोलियां मारी थीं।

इसके अलावा जोबनजीत सिंह, जबकि सोमवार सुबह कुलविंदर सिंह किंदा, अरमानदीप सिंह और हरदीप सिंह को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

पुलिस ने बताया कि रायपुर से पकड़े गए दोनों शूटरों को स्थानीय अदालत में पेश कर 14 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है और उन्हें हवाई मार्ग से पंजाब लाया जा रहा है।

डीजीपी ने खुलासा किया कि इस हत्या की साजिश विदेश में बैठे हैंडलर ने रची थी और गैंगस्टर प्रभ दासुवाल को इसका मास्टरमाइंड बताया गया है। सरपंच के साथ पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

डीजीपी गौरव यादव ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो भी पंजाब में कानून-व्यवस्था को चुनौती देगा, पंजाब पुलिस उसे देश-विदेश कहीं भी नहीं छोड़ेगी।

गौरतलब है कि 4 जनवरी को तरनतारन क्षेत्र के रहने वाले सरपंच जरमल सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

वारदात के बाद दोनों शूटर छत्तीसगढ़ फरार हो गए थे और रायपुर में रिश्तेदारों के घर छिपे हुए थे, जहां से उन्हें संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश