डेली टीवी, जालंधर। जालंधर से एक अहम खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 1 फरवरी को पंजाब के जालंधर जिले का दौरा करेंगे। गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व (जयंती) के अवसर पर प्रधानमंत्री डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इस दौरे को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां और जालंधर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी गुरु रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और समानता व भाईचारे के संदेश को नमन करेंगे।
डेरा सच्चखंड बल्लां में संत निरंजन दास जी महाराज के नेतृत्व में होने वाला यह कार्यक्रम धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से खास माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील रिंकू ने की है, जबकि विजय सांपला ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और रविदास समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है।










