डेली टीवी, जालंधर/होशियारपुर। होशियारपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के आवास पर आज सुबह छापेमारी की।
ईडी की टीम तड़के ही मौके पर पहुंच गई थी और कार्रवाई के दौरान किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।
जानकारी के मुताबिक यह रेड उस दौर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर की जा रही है, जब सुंदर श्याम अरोड़ा पंजाब के इंडस्ट्रीज़ मिनिस्टर थे।
आरोप है कि कुछ फैसलों के जरिए निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया और भारी रकम की कथित हेराफेरी हुई। इससे पहले भी ईडी और विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में कार्रवाई कर चुके हैं।










