PM मोदी के दौरे से पहले जालंधर के नामी स्कूल को बम की धमकी, पुलिस-बम स्क्वॉड मौके पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 फरवरी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले शहर के अर्बन एस्टेट स्थित कैम्ब्रिज स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि आज स्कूल में अवकाश होने के कारण परिसर खाली था।

सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर पूरे भवन की सघन जांच में जुट गए।

पिछले कुछ दिनों में पंजाब और चंडीगढ़ की विभिन्न इमारतों को भी इसी तरह की धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि अब तक की जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

पुलिस ई-मेल के स्रोत और विश्वसनीयता की जांच कर रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश