बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की गाड़ी की टक्कर से भड़का विवाद: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों ने किया विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर में शुक्रवार देर रात एक बीएमडब्ल्यू कार और फायर ब्रिगेड की गाड़ी की टक्कर के बाद मौके पर विवाद खड़ा हो गया और हालात तनावपूर्ण हो गए। टक्कर के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जबकि आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने भी घटनाक्रम पर नाराजगी जताई।

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का आरोप था कि मौके पर पहुंची एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर कार चालक का पक्ष लेते हुए उन्हें जबरन थाने ले जाने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि यदि किसी को थाने ले जाया जाए तो दोनों पक्षों को समान रूप से ले जाया जाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला इंस्पेक्टर ने कुछ लोगों पर झूठे आरोप लगाए और यह भी कहा कि उन्हें बदली करवाने की धमकी दी जा रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने इस दावे को सिरे से नकार दिया।

घटना के दौरान इंस्पेक्टर पर कार चालक के प्रति नरमी बरतने के आरोप भी लगाए गए, जिससे भीड़ का आक्रोश बढ़ता गया। पूरा मामला थाना नंबर 4 के अधीन क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां टक्कर के बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अंततः पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश