मुनाफावसूली से सोना-चांदी धड़ाम: MCX पर भारी गिरावट, सर्राफा बाजार में भी नरमी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, नई दिल्ली। 30 जनवरी को गोल्ड और सिल्वर मार्केट में तेज गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मुनाफावसूली के चलते चांदी की कीमत 1.10 लाख रुपए (करीब 27%) लुढ़क गई और 1 किलो चांदी 4.01 लाख रुपए से गिरकर 2.91 लाख रुपए पर आ गई।

सोने में भी 20 हजार रुपए (लगभग 12%) की गिरावट देखी गई, जिससे 10 ग्राम सोना 1.69 लाख रुपए से फिसलकर 1.49 लाख रुपए पर पहुंच गया।

गिरावट की बड़ी वजह हाल के दिनों में रिकॉर्ड स्तर छू चुकी कीमतों के बाद निवेशकों द्वारा की गई प्रॉफिट बुकिंग मानी जा रही है। ऑल-टाइम हाई के बाद फिजिकल डिमांड में कमजोरी और औद्योगिक उपयोग को लेकर चिंताओं ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया।

सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने कॉपर के बाद अब सोना और चांदी पर भी मार्जिन मनी बढ़ा दी है। सोने पर मार्जिन 6% से बढ़ाकर 8% और चांदी पर 11% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है।

मार्जिन बढ़ने का मतलब है कि ट्रेडर्स को सौदा बनाए रखने के लिए ज्यादा पैसा लगाना पड़ेगा। जिन ट्रेडर्स के पास अतिरिक्त मार्जिन देने के लिए तुरंत नकदी नहीं होती, वे अपनी होल्डिंग बेचने लगते हैं—और जब एक साथ बड़ी बिकवाली होती है, तो दाम तेजी से गिरते हैं

।सर्राफा बाजार में भी इसका असर दिखा। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 40,638 रुपए सस्ती होकर 3,39,350 रुपए पर आ गई, जबकि 24 कैरेट सोना 9,545 रुपए गिरकर 1,65,795 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सर्राफा बाजार शाम 5 बजे बंद हो जाता है, जबकि वायदा बाजार रात 12 बजे तक चलता है, इसलिए वहां कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश