डेली टीवी, जालंधर। शहर के Mariton Hotel में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो पार्टनरों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर पीटा और इस दौरान होटल स्टाफ के कुछ सदस्य भी मारपीट में शामिल हो गए।

घटना में पीड़ित पक्ष की पगड़ी उतरने की बात भी सामने आई है।बताया जा रहा है कि मनमानी और आपसी तनातनी को लेकर विवाद बढ़ा। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है और शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।










