‘ऑपरेशन लोटस’ पर नया सियासी संग्राम: शीतल अंगुराल के गंभीर आरोप, आप नेताओं को घेरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी पर ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा पर लगाए गए आरोप एक सुनियोजित राजनीतिक रणनीति का हिस्सा थे।

अंगुराल ने आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा का नाम लेते हुए दावा किया कि विधायकों को मोहरा बनाकर एक झूठा नैरेटिव तैयार किया गया।अंगुराल के मुताबिक, वर्ष 2022 में चंडीगढ़ स्थित कोठी नंबर 50 में एक गुप्त बैठक हुई, जहां भाजपा के खिलाफ शिकायतों की रणनीति पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि उस समय वे नए विधायक थे और पार्टी के निर्देशों के अनुसार कार्य करते रहे। उनका आरोप है कि विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये के ऑफर वाली कॉल्स भी “प्लांटेड” थीं।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पंजाब पुलिस और विजिलेंस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि एफआईआर के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।

अंगुराल ने यह भी कहा कि उनका आईफोन पुलिस के पास है, जिसमें कथित कॉल्स की रिकॉर्डिंग मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सरकार पर दबाव बढ़ता है, तब ‘ऑपरेशन लोटस’ का मुद्दा उछाला जाता है।

अंगुराल ने कहा कि वे इस मामले को जनता के बीच लगातार उठाते रहेंगे।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश