जालंधर में पुलिस–शूटर मुठभेड़: कौशल चौधरी गैंग का शूटर घायल, मोहाली जिम मालिक मर्डर केस में था वांछित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, जालंधर। क्राइम की लगातार बढ़ती वारदातों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस और कौशल चौधरी गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी शूटर घायल हो गया।

घायल आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, शूटर आकाश कुछ दिन पहले मोहाली में हुए जिम मालिक के सनसनीखेज मर्डर केस में वांछित था।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने मोहाली के अलावा जगराओं में भी फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फोलड़ीवाल इलाके में आरोपी को घेरकर पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों व आपराधिक नेटवर्क को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है।

इस एनकाउंटर को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे इलाके में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश