डेली टीवी, अमृतसर। अमृतसर में आतंकियों की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। ब्यास थाना के अधीन आने वाली रइया पुलिस चौकी को शुक्रवार देर रात IED से उड़ाने की कोशिश की गई थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चौकी के पीछे लगाए गए IED को बरामद कर लिया।शनिवार तड़के बम डिस्पोजल टीम को मौके पर बुलाकर विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।
इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन या गैंगस्टर गिरोह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि IED किसने और किस मकसद से लगाया।
आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।










