गुरदासपुर ASI मर्डर केस: कथित VIDEO से मचा हड़कंप, लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद हाई अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली टीवी, गुरदासपुर / चंडीगढ़।गुरदासपुर में पुलिस चौकी के अंदर ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की हत्या के मामले ने पूरे पंजाब में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें ASI गुरनाम सिंह पर गोली चलाए जाने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।इस मामले में अब लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की एंट्री भी सामने आई है। गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आतंकियों को कड़ी चेतावनी देते हुए बदले की बात कही है।

वहीं, हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) के दावे की भी पुलिस जांच कर रही है।घटना के बाद गुरदासपुर, अजनाला और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, पोस्टर और सोशल मीडिया दावों की सत्यता की गहन जांच जारी है।

सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं, ताकि किसी भी साजिश का समय रहते खुलासा किया जा सके।

Aditya Bhatt
Author: Aditya Bhatt

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश

बड़ी खबर: महिला ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के लगाए थे आरोप, काहनपुर के सरपंच पर FIR दर्ज SP PBI की जांच और जिला अटॉर्नी की कानूनी राय के बाद मकसूदां थाने में BNS की धारा 64 के तहत केस दर्ज; SSP ने दिए जांच के आदेश