डेली टीवी, होशियारपुर। पंजाब की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब आम आदमी पार्टी के होशियारपुर से सांसद राजकुमार चब्बेवाल को किसी अनजान व्यक्ति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर फोन किया। कॉल करने वाले ने खुद को अमित शाह बताते हुए सांसद को दिल्ली आकर मिलने के लिए कहा।

मामला संदिग्ध लगने पर सांसद चब्बेवाल ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और कॉल करने वाले नंबर की जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉल के पीछे कौन था और उसका उद्देश्य क्या था। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है।










