डेली टीवी, अमृतसर। अमृतसर के मजीठा में रविवार सुबह पंजाब पुलिस के एएसआई जोगा सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसएसपी सुहैल मीर सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।










